*नहीं दे रहे जानकारी..तो अब क्या??????*

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

*✍️जलवा
*तड़तड़ी…..*
*नहीं दे रहे जानकारी..तो अब क्या??????*
*कुछ दिनों पहले नगर निगम उज्जैन के आयुक्त अंशुल गुप्ता ने एक पत्र जारी कर नगर निगम के 41अधिकारियो से सेवाकाल में अर्जित संपत्ति की जानकारी तीन दिनों में मांगी थी….जानकारी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वेतन और इंक्रीमेंट रोकने की चेतावनी दी थी…. लेकिन कई दिनों बाद भी 17 जून 2022 की स्थिति में मात्र 22 अधिकारियों ने ही अपनी सम्पत्ति की जानकारी उपलब्ध कराई है….और 19 अधिकारियों ने जानकारी अब तक नहीं दी है…इसको लेकर नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार जानकारी उपलब्ध नहीं करवाने वाले अधिकारियों का इंक्रीमेंट रोकने और सख्त कार्रवाई का पत्र जारी किया जा रहा है….*
*अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि जानकारी नहीं देने वाले काली पलटन गेंग की काली संपत्ति पर क्या बुलडोजर चलेगा?…या उन्हें अभयदान दे कर छोड़ दिया जाएगा?????*


Spread the love

Similar Posts