
संस्कृति विभाग कि मंत्री महोदया के कार्यक्रम से नदारद होने से विक्रम उत्सव सवालों के घेरे में
केवल शाब्दिक अर्थ में मोक्षदायिनी क्षिप्रा के तट पर दीपोत्सव एवं कुमार विश्वास के मुखारविंद से श्री राम कथा दोनों ही कार्यक्रम से संस्कृति मंत्रालय की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बनाई दूरी, क्यों?
उज्जैन,(मनोजउपाध्याय) महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ,स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा विक्रमोत्सव 2023 का 33दिवसीय आयोजन किया जा रहा है, 33 दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ 18 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर केवल शाब्दिक अर्थों में मोक्षदायिनी क्षिप्रा के तट पर 18 लाख से अधिक दीप जलाकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया, उसके बाद 21 22 23 फरवरी को कुमार विश्वास के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया, लेकिन शुरुआत से अब तक इस कार्यक्रम पर एक प्रश्न चिन्ह जरूर लग रहा है वह यह है कि जिस विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत इतना विशाल और इतने लंबे समय का कार्यक्रम हो रहा है , मध्य प्रदेश शासन के उस विभाग कि मंत्री सुश्री उषा ठाकुर लगभग 1 सप्ताह बीतने के बाद भी विक्रम उत्सव के किसी भी मंच पर उपस्थित नहीं हुई है यह एक बड़ा सवाल उत्पन्न कर रहा है की जिस विभाग द्वारा यह विक्रम उत्सव कराया जा रहा है उसके मंत्री कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक नदारद हैं और कार्यक्रम का संचालन संधारण किसी अन्य मंत्रालय के मंत्री द्वारा किया जा रहा है।
विश्वस्त सूत्रों से यह जानकारी है कि संस्कृति मंत्रालय मंत्री सुश्री उषा ठाकुर को विक्रम उत्सव से संबंधित सभी कार्यक्रमों के संचालन, संधारण के विषय से उपेक्षित रखा गया जिसके चलते संस्कृति मंत्रालय मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने विक्रम उत्सव से दूरी बनाने का फैसला किया, और संस्कृति मंत्रालय के मंत्री द्वारा इसकी सहमति नहीं दी गई है इस बात में कितनी सच्चाई है इस बार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक हफ्ता बीतने के बाद और विक्रम उत्सव में अब तक दो बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं बावजूद इसके विक्रम उत्सव की आयोजक संस्था एवं मध्य प्रदेश शासन के विभाग कि मंत्री का कार्यक्रम से नदारद होना।
विक्रम उत्सव के दोनों ही कार्यक्रमों में संस्कृति मंत्रालय मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के नदारद रहने के सवाल पर महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्री राम तिवारी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कि सबकी अपनी अपनी व्यस्तता होती है कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय मंत्री क्यों उपस्थित नहीं हुई यह सवाल आप उन्हीं से पूछिए।
बहर हाल मध्यप्रदेश शासन इस कार्यक्रम का आयोजन है और मध्यप्रदेश शासन का संस्कृति विभाग पर संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी है बावजूद इसके संस्कृति विभाग मंत्री का कार्यक्रम से दूरी बनाने पर सवाल उठना भी लाजमी है, आगे के अंक में हम हाजिर होंगे संस्कृति विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के कार्यक्रम से दूरी बनाए जाने, और पूरे कार्यक्रम का संचालन और संधारण अन्य विभाग के मंत्री द्वारा क्यों किया जा रहा है के पीछे के वास्तविक कारण के साथ।
HomeUncategorizedसंस्कृति विभाग कि मंत्री महोदया के कार्यक्रम से नदारद होने से विक्रम उत्सव सवालों के घेरे में ,शाब्दिक अर्थ में मोक्षदायिनी क्षिप्रा के तट पर दीपोत्सव एवं कुमार विश्वास के मुखारविंद से श्रीराम कथा दोनों ही कार्यक्रम से संस्कृति मंत्रालय की मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर ने बनाई दूरी, क्यों?
