
उज्जैन कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के धन्यवाद स्वरूप की प्रेस वार्ता
उज्जैन, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जन आंदोलन के नए युग का सूत्रपात करने के लिए हम श्री राहुल गांधी और श्री कमलनाथ का धन्यवाद व,कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश के करोड़ों नागरिकों का और मीडिया का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए सोमवार को श्री गंगा श्री गंगा रेस्टोरेंट्स में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया तराना के विधायक महेश परमार सहित उज्जैन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया तराना के विधायक महेश परमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जन आंदोलन के नए युग का सूत्रपात करने के लिए हम श्री राहुल गांधी और श्री कमलनाथ का धन्यवाद व,कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश के करोड़ों नागरिकों का और मीडिया का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
विधायक महेश परमार ने कहा कि श्री राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान अनेक जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। यह नुक्कड़ सभाएं मुश्किल से 2000 व्यक्तियों की क्षमता के हिसाब से आयोजित की गई थी लेकिन हर सभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उज्जैन में राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी विशाल भीड़ इस बात का परिचायक है कि श्री राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में नए जन आंदोलन का सूत्रपात कर दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और मध्य प्रदेश की जनता में नए उत्साह का सूत्रपात हुआ है। प्रदेश के हर कोने से कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आप सबको विदित है कि मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक यात्रा थी, लेकिन इसके कार्यकर्ताओं और जनता में जो उत्साह भर दिया है उससे इस बात में कोई संदेह नही कि अब कांग्रेस का कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरी ताकत से कार्य जुट गया है। श्री कमलनाथ ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी क सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी दोबारा शुरू की जाएगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने 27 लाख किसानों का खरीद-फरोख्त से बनी शिवराज सरकार कर्ज माफ कर दिया था, लेकिन उसके बाद ने अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाते हुए किसान कर्ज माफी बंद कर दी। कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।श्री कमलनाथ ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना कांग्रेस सरकार बनते ही बहाल कर दी जाएगी। आप सबको पता है कि उज्जैन में महाकाल लोक परियोजना के लिए 350 करोड रुपए से अधिक की धनराशि श्री कमलनाथ की सरकार ने ही स्वीकृत की थी।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जनता के मन की बात सुनी और उनके तन, मन, धन की रक्षा करने की रणनीति बनाई। किसान, मजदूर, बुनकर, कारीगर, उद्यमी, बेरोजगार, महिलाएं, स्व सहायता समूह, पूर्व सैनिक, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और समाज के हर वर्ग के लोगों से बातचीत की, विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित नहीं किया और पत्रकारों के सवालों का कभी सामना नहीं किया, लेकिन राहुल गांधी के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है जनता से सीधे जुड़कर काम करते हैं।
