जय जय परशुराम के नारों से गुंजायमान हुई अवन्तिका नगरी

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love


उज्जैन,भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर से भव्य श्री परशुराम यात्रा और चल समारोह निकला ,जो गुदरी चौराहा पटनी बाजार, गोपाल मंदिर ,सर्राफा, कंठाल, नई सड़क, दौलत गंज मालीपुरा ,चामुंडा चौराहा ,फ्रीगंज ओवर ब्रिज होता हुआ टावर चौक पहुंचा
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी और श्री परशुराम युवा संगठन के संस्थापक पंडित राजेश त्रिवेदी श्रीमती माया त्रिवेदी ने आयोजन का नेतृत्व किया । यहां पर विश्व शांति के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई, इस दौरान पूरे रास्ते भगवान श्री परशुराम जी की जय जय कारे ब्रह्मजनों द्वारा लगाए गए। महिलाओं ने पीलेऔर केसरिया वस्त्र पहने थे ,वही पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण किए थे। ब्राह्मण समुदाय के सभी अलग-अलग वर्ग और संस्थाएं इस बार एकजुट होकर चल समारोह और परशुराम दर्शन यात्रा में निकले और टावर चौक के बाद चाणक्यपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर यात्रा का समापन किया। जहां पर सभी ने सामूहिक दर्शन कर भोजन प्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान पुजारी महेश गुरु पुजारी ने सिंहावलोकन स्मारिका का विमोचन भी ब्रह्मजनों से कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहे, भगवान परशुराम जी की दर्शन यात्रा और चल समारोह में युवाओं की भी भागीदारी रही।
आज अक्षय तृतीया पर “भगवान विष्णु के आठवें अवतार एवं ब्राह्मण समाज के अग्रज भगवान श्री परशुरामजी की जयंती मनाई जा रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से सुबह श्री परशुराम दर्शन यात्रा विशाल वाहन रैली के साथ शुरू हुई। केसरिया ध्वज लहराते निकली इस यात्रा में हजारों समाजजन शामिल हुए। भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन कर राष्ट्र की उन्नति सभी के. विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात भगवान श्री परशुरामजी का एवं ध्वज पूजन महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा एवं पं. शैलेंद्र शर्मा के आचार्यत्व में महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी, परशुराम ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक, अभा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी , विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री महेश तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के समस्त वरिष्ठजन एवं उप शाखा के अध्यक्षगणों की उपस्थिति में किया और महाआरती की गई।
जब जब ब्राह्मण बोला है राज सिंहासन डोला है.जय जय परशुराम के नारों से गुंजायमान हुई अवन्तिका नगरी
पंडित आचार्य जी शेखर महाराज एवं पँडित अतुलेशानन्द जी महाराज ने भी परशुराम दर्शन यात्रा और चल समारोह में पधार कर ब्रह्मजनों को दिया आशीर्वाद
जगह-जगह विभिन्न समाज समाजजनों ने भी भगवान परशुराम चल समारोह व दर्शन यात्रा का मंच के माध्यम से किया स्वागत,हाथ में फरसा लेकर निकले ब्रह्मजनो पर की पुष्पवर्षा
परशुराम दर्शन यात्रा और चल समारोह में पंडित जियालाल जी शर्मा ,पँडित राजेन्द्र गुरु शर्मा,पँडित तरुण उपाध्याय , पँडित दीप्तेश गुरु, पँ. विजय व्यास ,पं.चम्मू गुरु उपाध्याय, रवि शुक्ला ,बजरंग दल जिला संयोजक पँ.अंकित चौबे ,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष पँडित अमय शर्मा,पँडित अमय आप्टे, पँडित धनंजय शर्मा ,पत्रकार पँडित प्रमोद व्यास, पँडित आकाश तिवारी, भुवनेश शर्मा, प्रयास व्यास ,एडवोकेट नरेंद्र जोशी, एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ,संजय नागर ,प्रणव नागर ,भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, लक्षु भय्या,पंकज उपाध्याय, यशवंत व्यास ,गिरीश शास्त्री, प्रकाश शर्मा, ईश्वर शर्मा, वरुण शर्मा ,पंडित अमर डब्बावाला, संजय शुक्ला ,निरंजन मेहता, रामेश्वर दुबे ,अभिजीत दुबे, संतोष व्यास, शैलेंद्र व्यास ,हेमंत व्यास, एडवोकेट आलोक शर्मा, पंडित मनीष उपाध्याय ,शुभम शुक्ला, बुद्धि विलास उपाध्याय ,धन्ना शर्मा ,पं.पंकज जोशी, माधव एक्सप्रेस के प्रधान संपादक राहुल मिश्रा बेचैन, उज्जैन लाइव के संपादक नितिन शर्मा, डॉ मयंक शर्मा,नेशनल लाइव के संपादक मनोज उपाध्याय आदि मौजूद थे।
कलेक्टर आशीषसिंह और एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल भी वहां पहुंचे और शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात महाकाल मंदिर से श्री परशुराम दर्शन यात्रा वाहन के रूप मे निकाली ।


Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *