वैष्णव से अलग हुए शैव अखाड़े, बनाया शैव शम्भू सन्यासी मंडल, रामेश्वर गिरी बने अध्यक्ष

0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love


बड़नगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़ा में हुई शैव अखाड़ो की बैठक, पुराने मन मुटाव भी हुए दूर- अवधेशपूरी महाराज के कथित बहिष्कार को सभी 10 अखाड़ो ने वापस लिया

उज्जैन। बुधवार को बड़नगर रोड स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में शैव संप्रदाय, उदासीन संप्रदाय और निर्मल संप्रदाय के 10 आखड़ो के संतों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से सभी ने शैव शम्भू सन्यासी मंडल के गठन की घोषणा करने के साथ ही जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी महाराज को अध्यक्ष बनाते हुए पूर्व में हुए कथित बहिष्कार को नकार दिया। सभी की वापसी कर सभी को पूरा सम्मान देते हुए अखाड़ों में वापस लिया।
बैठक अटल अखाड़े के सचिव प्रेम गिरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि महाराज सहित अन्य अखाड़ों के वरिष्ठ संतो ने शैव शंभू सन्यास मंडल बनाने पर सहमति व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि 2 दिन पूर्व कुछ वैष्णव संतो ने बैठक कर अपने को अलग करते हुए रामा दल का गठन कर लिया था इस पर से बुधवार को सेवादारों की महत्वपूर्ण बैठक हुई और निर्णय लिया कि अब वैष्णव संतो के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वही शैव शंभू सन्यास मंडल की बैठक में सूचना मंत्री पद पर विद्या भारती महाराज को नियुक्त किया गया। बैठक में शामिल संतो का सन्त सत्कार समिति, विश्व हिंदू परिषद एवं गोस्वामी समाज, दबंग हिंदू सेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। शैव शम्भू सन्यासी मंडल की बैठक में पंचायती निरंजनी अखाड़ा की ओर से रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद गिरि महाराज, पंचायती आनंद अखाड़ा धनराज गिरी महाराज, जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी और पुरुषोत्तम पुरी महाराज, आव्हान अखाड़ा से थाना पति सेवानन्द गिरी महाराज, अग्नि अखाड़ा से कृष्णानंद ब्रह्मचारी, शंभू पंचायती अटल अखाड़ा की ओर से सचिव श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, पंचायती अखाडा नया उदासीन की ओर से मुखिया मंहत भगत राम महाराज, बड़ा उदासीन अखाडे से मुखिया मंहत, महानिर्वाणी आखडे से महंत मुकुंद पूरी महाराज, अवधेशपुरी महाराज, निर्मल आखडे से महंत त्रिलोचन सिंह सहित महन्त देवगिरी महाराज, गुप्त गिरी महाराज, कृष्णा गिरी, देवपुरी महाराज, सोहम आश्रम के स्वामी प्रणवानंद महाराज, दंडी आश्रम के महंत चैतन्य ब्रह्मचारी, सिद्धा आश्रम के स्वामी प्रणवानंद महाराज, श्रीमंत रामेश्वरानंद महाराज, चारधाम के स्वामी कमलेश महाराज, राधे श्याम आश्रम चिंतामन रोड के श्याम बाबा, मंगलनाथ के महंत पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित गोस्वामी समाज के अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी बैठक में मौजूद रहे।


Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *