भारत में सब कुछ ठीक है-प्रधानमंत्री मोदी

0 minutes, 4 seconds Read
Spread the love

 प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रविवार को ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया,50 हजार से  ज्यादा भारतीय मूल के लोगों की मोजुुदगी में   प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की भारत में सब कुछ ठीक है उन्होंने कहा कि  अनुच्छेद 370  जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकारों से वंचित रखा था। इसका फायदा आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं। अब भारत के संविधान ने जो अधिकार बाकी भारतीयों को दिए हैं, वही अधिकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं। वहां की महिलाओं-बच्चों-दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है। राज्यसभा में जहां हम बहुमत में नहीं हैं, वहां भी इसे दो-तिहाई से पारित किया। एक बार भारत के सांसदों के लिए खड़े होकर तालियां बजाएं।

मोदी ने इस मौके पर कहा की ,इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीति का केंद्र बना दिया है। ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं। आतंक के समर्थक हैं और आतंकवाद को पालते-पोसते हैं। उनकी पहचान सिर्फ आप नहीं, पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है। मैं यहां जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ प्रेजिडेंट ट्रम्प खड़े हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प को भी एक बार स्टैंडिंग ओवेशन दीजिए। भाइयो-बहनो! भारत में बहुत कुछ हो रहा है। बहुत कुछ बदल रहा है और बहुत कुछ करने के इरादे लेकर हम चल रहे हैं। वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है,ट्रम्प ने भी कहा- भारत के लिए सीमा की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

मोदी ने कहा,भारत जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश संभल नहीं रहा है। अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? साथियो! अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की  हम किसी दूसरे से नहीं  अपने आप से  मुकाबला कर रहे हैं ,धैर्य हम भारतीयों की पहचान है। लेकिन अब हम देश के विकास के लिए अधीर हैं। 21वीं सदी में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सबसे चर्चित शब्द है- विकास। सबसे बड़ा मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास। सबसे बड़ी नीति है- जनभागीदारी। आज भारत का सबसे प्रचलित नारा है- संकल्प से सिद्धि। आज भारत का सबसे बड़ा संकल्प है- न्यू इंडिया। भारत आज न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर रहा है। इसमें सबसे खास बात है कि हम किसी दूसरे से नहीं, बल्कि अपने आप से मुकाबला कर रहे हैं। खुद को बदल भी रहे हैं।

बाहर हाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया, वहीं भारत के किस प्रधानमंत्री ने पहली बार भारतीय मूल के 50,000 से अधिक लोगों को संबोधित किया और इससे भी महत्वपूर्ण यह की इस इस प्रकार के मेगा शो मैं किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार न सिर्फ शिरकत की बल्कि संबोधन भी किया ,मोदी ने सम्बोधन में कहा कि अबकी बार ट्रम्प सरकार,  जिसके चलते भारत में कांग्रेस पार्टी सहित कुछ लोगों द्वारा इसे अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रमोशन से जोड़कर भी देखा जा रहा है, वही कुछ का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस अमेरिकी दौरे से दुनिया मे भारत की साख मजबूत हुई है, वहीं इससे भारत को बहुत कुछ हासिल होने की उम्मीदें भी जताई जा रही है।

 


Spread the love

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *