🇮🇳 करो प्रतिज्ञा 🇮🇳
करो प्रतिज्ञा सब मिलकर जन-गण-मन गाएंगे।
माँ भारत के चरणों में हम शीश नमाएँगे।
जाति दलों के झगड़े छोड़ो , देश भक्ति से नाता जोड़ो।
एक है हम सब एक रहेंगे ,
विषम घड़ी में हम जग को यह सत्य दिखाएंगे ।
करो प्रतिज्ञा……
दुश्मन जो भी आंख उठाएं हम से वह बचने ना पाये।
राष्ट्र प्रहरी बन माँ भारत की हम आन बचाएंगे।
करो प्रतिज्ञा……
शांति है हम सबको प्यारी, शांति प्रिय है छवि हमारी ।
जो इसको हमसे छीनेगा उसको, हम शक्ति से समझायेगेे।
करो प्रतिज्ञा…..
आतंकी जो आतंक मचाए बचकर वह जाने ना पाए। माँ भारत के चरणों में उसकी बलि चढ़ाएंगे।
करो प्रतिज्ञा…..
भारत के कोने कोने से हम आतंक मिटायेंगे ।जन-जन में अब देश भक्ति की हम ज्योत जलाएंगे ,भारतीय होने का हम सब धर्म निभाएंगे ।
करो प्रतिज्ञा सब मिलकर जन-गण-मन गाएंगे।
प्रमोद उपाध्याय
कवि “प्रमोद”
