Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/nationallive/public_html/wp-blog-header.php:1) in /home/nationallive/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
National, Author at Nationalive... https://nationallive.in/?author=110 Sun, 25 Jan 2026 17:00:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 https://nationallive.in/wp-content/uploads/2023/03/Mice-Logo-2.png National, Author at Nationalive... https://nationallive.in/?author=110 32 32 इवे आई टी सलूशन pvt सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छा काम कर रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव https://nationallive.in/?p=4486 Sun, 25 Jan 2026 17:00:45 +0000 https://nationallive.in/?p=4486 उज्जैन | 25 जनवरी 2026रविवार को आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन लाइव के मंच से राहगीरी में उपस्थित उज्जैनवासियों को संबोधित किया।उज्जैन लाइव एवं इवे आईटी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा, श्री आशीष शर्मा, श्री दीपक जैन, श्री विशाल चौहान एवं पूरी टीम ने ने मंच पर प्रतीकात्मक […]

The post इवे आई टी सलूशन pvt सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छा काम कर रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव appeared first on Nationalive....

]]>

उज्जैन | 25 जनवरी 2026
रविवार को आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन लाइव के मंच से राहगीरी में उपस्थित उज्जैनवासियों को संबोधित किया।
उज्जैन लाइव एवं इवे आईटी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा, श्री आशीष शर्मा, श्री दीपक जैन, श्री विशाल चौहान एवं पूरी टीम ने ने मंच पर प्रतीकात्मक गदा देकर मुख्यमंत्री जी का सम्मान किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उज्जैन लाइव एक अनूठा और विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बाबा श्री महाकालेश्वर के दर्शन के साथ-साथ उज्जैन की सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों से संबंधित वीडियो, पॉडकास्ट और न्यूज़ को स्पष्ट एवं निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि उज्जैन लाइव आने वाले वर्षों में, विशेष रूप से सिंहस्थ 2028 के लिए, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। सिंहस्थ विकास से जुड़ी योजनाओं, डॉक्यूमेंट्री वीडियो और जनहित से संबंधित जानकारियों के माध्यम से यह प्लेटफॉर्म जन-जन तक सटीक जानकारी पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन लाइव की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल माध्यम उज्जैन की वैश्विक पहचान को और अधिक सशक्त बना रहा है।

The post इवे आई टी सलूशन pvt सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छा काम कर रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव appeared first on Nationalive....

]]>
पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ‘राहु केतु’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचे उज्जैन ‘राहु केतु’ का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ हुआ लॉन्च https://nationallive.in/?p=4477 Tue, 23 Dec 2025 19:06:23 +0000 https://nationallive.in/?p=4477 पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ‘राहु केतु’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचे उज्जैन ‘राहु केतु’ का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ हुआ लॉन्च उज्जैन, 23 दिसंबर, 2025: दर्शकों के बीच फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर खासा उत्साह है। इसके प्रमोशन के सिलसिले में पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे उज्जैन पहुँचे। […]

The post पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ‘राहु केतु’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचे उज्जैन ‘राहु केतु’ का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ हुआ लॉन्च appeared first on Nationalive....

]]>
पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ‘राहु केतु’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचे उज्जैन

‘राहु केतु’ का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ हुआ लॉन्च

उज्जैन, 23 दिसंबर, 2025: दर्शकों के बीच फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर खासा उत्साह है। इसके प्रमोशन के सिलसिले में पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे उज्जैन पहुँचे। सभी कलाकार मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म को लेकर अपने अनुभवों के बारे में सभी ने खुलकर बातचीत की।

उज्जैन में फिल्म का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ भी रिलीज़ किया गया और अब यह सभी प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। पॉप स्टार राजा कुमारी और अभिनव शेखर की आवाज़ में और संगीत व बोल भी अभिनव शेखर के हैं। यह ट्रैक जबरदस्त एनर्जी, जोश और दमदार सोशल मैसेज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जहाँ संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने का जरिया बनता है।

यह गाना मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की मौजूदगी में लॉन्च किया गया और सीधे जुड़ता है राज्य के नशा मुक्ति अभियान से, जो समाज, परिवार और युवाओं पर नशे के असर से लड़ने का मिशन है। ‘किस्मत की चाबी’ इस सोच को ताकत देता है कि जागरूकता, सही समय पर कदम और मिलकर जिम्मेदारी निभाने से सच में बदलाव आ सकता है।

पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे पर फिल्माया गया यह गाना ‘राहु केतु’ की कहानी से एकदम घुल-मिल जाता है और एडिक्शन जैसे गंभीर मुद्दे को भावुक, समझने लायक और रिलेट करने जैसा बनाता है। यह गाना याद दिलाता है कि बदलाव की शुरुआत सोच से होती है और सही सपोर्ट, समझ और हौसला सब कुछ बदल सकता है।

विपुल गर्ग द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘राहु केतु’ ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस की फिल्म है, जो किस्मतों की टक्कर, ग्रहों की गड़बड़ी और मस्तीभरे हाहाकार के बीच जबरदस्त एंटरटेनमेंट का वादा करती है। ‘राहु केतु’ 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

The post पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ‘राहु केतु’ फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुँचे उज्जैन ‘राहु केतु’ का नया गाना ‘किस्मत की चाबी’ हुआ लॉन्च appeared first on Nationalive....

]]>
* महाधर्माध्यक्ष डॉ सेबास्टियन वडक्केल ने दिया प्रभु ईसा के जन्म पर विशेष संदेश*  https://nationallive.in/?p=4470 Tue, 23 Dec 2025 18:28:14 +0000 https://nationallive.in/?p=4470 *प्रभु ईसा के जन्म पर विशेष संदेश* उज्जैन, क्रिसमस का त्योहार हमें प्रभु ईसा के जन्म का स्मरण कराता है जो आशा, प्रेम और शांति के स्रोत हैं’, देवास रोड स्थित कैथेलिक चर्च के महाधर्माध्यक्ष आदरणीय डाॅ सबास्टियन वडक्केल जी ने क्रिसमस के अवसर पर कैथेलिक चर्च के प्रांगण में आयोजित, क्रिसमस सम्मेलन के अपने […]

The post * महाधर्माध्यक्ष डॉ सेबास्टियन वडक्केल ने दिया प्रभु ईसा के जन्म पर विशेष संदेश*  appeared first on Nationalive....

]]>

*प्रभु ईसा के जन्म पर विशेष संदेश*

उज्जैन, क्रिसमस का त्योहार हमें प्रभु ईसा के जन्म का स्मरण कराता है जो आशा, प्रेम और शांति के स्रोत हैं’, देवास रोड स्थित कैथेलिक चर्च के महाधर्माध्यक्ष आदरणीय डाॅ सबास्टियन वडक्केल जी ने क्रिसमस के अवसर पर कैथेलिक चर्च के प्रांगण में आयोजित, क्रिसमस सम्मेलन के अपने परंपरागत संदेश में प्रभु ईसा द्वारा प्रदत्त प्रेम, मानवीयता और भाईचारे के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा। ‘राग द्वेष के स्थान पर प्रेम, हथियार के स्थान पर संवाद, विभाजन के स्थान पर एकता, हिंसा के स्थान पर क्षमा यही आज के समय की माँग है’, उन्होंने कहा।

क्रिसमस के पर्व पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए महाधर्माध्यक्ष डाॅ सेबास्टीयन वडक्केल जी ने समस्त शहरवासियों को प्रभु ईसा के जन्म की बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक नगरी उज्जैन का सौहार्द और सद्भाव अनुकरणीय है और आदर्श है, जिसमें सहिष्णुता और भाईचारा परिलक्षित होता है। ‘आज के बढ़ते असहिष्णुता के दौर में ईश्वर से, स्वयं से और शत्रुओं से मेल मिलाप कर, विभाजन की दीवारों को गिरा देना ही मूल मंत्र है। इसी के द्वारा ही हम जीवन की पूर्णता तक पहुँचेंगे। और जीवन की पूर्णता देने ही प्रभु ईसा भी आए थे’।

महाधर्माध्यक्ष वडक्केल जी ने बताया कि उज्जैन आर्चडायसिस जीवन की पूर्णता को प्रत्येक वर्ग विशेषकर गरीबों, शोषितों और समाज के हाशिए पर खड़े लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। और इसके लिए विभिन्न स्वास्थ्य, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाएँ कार्यरत हैं।

इस अवसर पर आदरणीय महाधर्माध्यक्ष जी ने विशेष रूप से बच्चों और वृद्धों के लिए प्रार्थना की और समस्त लोगों के कल्याण और समृद्धि की कामना की। ‘सभी शहरवासियों को प्रेम और करूणा के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएँ’, उन्होंने कहा।

क्रिसमस पर आयोजित विशेष पूजा और कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कैथेलिक चर्च के जनसंपर्क अधिकारी आदरणीय फादर जोस पुल्लाट ने बताया कि दिसंबर 24 को रात में 11.30 बजे और दिसंबर 25 को सुबह 8.30 बजे विशेष पूजा आयोजित की जाएगी। दिसंबर 25 को शाम 6 बजे चर्च प्रागंण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे।

The post * महाधर्माध्यक्ष डॉ सेबास्टियन वडक्केल ने दिया प्रभु ईसा के जन्म पर विशेष संदेश*  appeared first on Nationalive....

]]>
क्षिप्रा शुद्धिकरण के नाम पर ओर कितना लूटोगे? https://nationallive.in/?p=4402 Fri, 12 Dec 2025 10:14:34 +0000 https://nationallive.in/?p=4402 शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर अब तक लगभग 3000 करोड रुपए की योजना,फिर भी शिप्रा शुद्ध नहीं, इन योजनाओं में से 538 करोड़ की दो योजना  लगभग फेल 100 करोड़ की खान डायवर्सन पाइप लाइन योजना के फेल होने के बाद टाटा सीवरेज प्रोजेक्ट 2017 में शुरू हुआ 401 करोड़ से 438 करोड़ का हो गया। […]

The post क्षिप्रा शुद्धिकरण के नाम पर ओर कितना लूटोगे? appeared first on Nationalive....

]]>

शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर अब तक लगभग 3000 करोड रुपए की योजना,फिर भी शिप्रा शुद्ध नहीं, इन योजनाओं में से 538 करोड़ की दो योजना  लगभग फेल

100 करोड़ की खान डायवर्सन पाइप लाइन योजना के फेल होने के बाद

टाटा सीवरेज प्रोजेक्ट 2017 में शुरू हुआ 401 करोड़ से 438 करोड़ का हो गया। फिर भी शहर का 100 फीसदी हिस्सा कवर नहीं हो रहा है। अभी 36 वार्ड और 9 वार्ड आंशिक रूप से ही कवर हो पाए हैं, जबकि बचे हुए 9 वार्ड इस प्रोजेक्ट में ही नहीं आ रहे 

540 करोड़ रुपये की एक ओर भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन प्रोजेक्ट तैयार हुआ है। प्रोजेक्ट, अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत बनाया है, जिसमें शहर के 54 में से शेष 19 वार्डों में 578 किलोमीटर लंबी 200 से 900 मिलीमीटर व्यास की भूमिगत पाइपलाइन बिछाना, प्रदूषित कान्ह नदी के पानी के उपचार के लिए पिपल्याराघौ गांव और उन्हेल चौराहा स्थित साडू माता की बावड़ी के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाना प्रस्तावित 

1600 करोड रुपए की कान्ह डक्ट परियोजना शुरू की गई है

8 साल में 401 करोड़ का प्रोजेक्ट  438 का हुआ , लगभग 40 करोड रुपए से अधिक का अतिरिक्त भार  मध्य प्रदेश की जनता पर पड़ा
40 करोड़ की राजस्व हानी पहुंचाने का जिम्मेदार कौन? उज्जैन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी या टाटा कंपनी

टाटा कंपनी को टेंडर मिलने पर शहर के ही ठेकेदारों को पेटी कांट्रेक्ट दे दिया गया, संसाधनों की कमी। बड़े काम के लिए मशीनें लाने में ही महीनों लगे,पेटी कांट्रेक्टरों को पेमेंट नहीं मिला, बड़े काम का अनुभव नहीं था, जिससे वह काम छोड़कर चले गए

40 करोड़ की रिकवरी निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से होगी या टाटा से?

निगम आयुक्त बने कलेक्टर,कलेक्टर बने संभाग आयुक्त, विधायक बने मुख्यमंत्री बावजूद इसके किसी को नहीं गांठ रहा टाटा

निगम में कुछ चुनिंदा अधिकारी जो करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार से लबरेज़ हैं,न कोई जांच ,न कोई कारवाही,बल्कि उन्हें ही करोड़ों के प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी फिर दी जा रही

2023 में टाटा सीवरेज प्रोजेक्ट की फाइव लाइन लीकेज होने से क्षिप्रा नदी में बाढ़ के रूप में गंदा पानी मिला था ,न जांच न करवाही

ऐसे में सवाल यह है कि क्या क्षिप्रा शुद्धिकरण के करोड़ों के प्रोजेक्ट की लुटिया डुबाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सिंहस्थ 2028 के हजारों करोड रुपए के प्रोजेक्ट के समय से ओर गुणवत्ता से  पूर्ण करने पर विश्वास किया जा सकता है?

सवाल यह भी है कि इसकी कोई गारंटी देगा कि शिप्रा शुद्धिकरण के अभी अरबों रुपयों के चलने वाले प्रोजेक्ट विफल नहीं होंगे?

यह वीडियो 2023 में टाटा सीवरेज प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फूटने का बंसल न्यूज का है, ईश्वर करे इसकी पुनरावृत्ति फिर न हो, और अगर हो तो जनता इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे।

The post क्षिप्रा शुद्धिकरण के नाम पर ओर कितना लूटोगे? appeared first on Nationalive....

]]>
हिंदू संस्कृति को धूमिल करने की हो रही है साज़िश…? https://nationallive.in/?p=1338 Thu, 12 Jun 2025 00:10:44 +0000 http://nationallive.in/?p=1338 200 वर्षों से अधिक ,मुगलों ने ,100 वर्षों से अधिक अंग्रेजों ने ,भारत पर राज किया, जिसमें हिंदुस्तान के लोगों पर इतने जुल्म किए गए, जिस पर कई ग्रंथ लिखे जा सकते हैं ,जिसमें हिंदू संस्कृति को मिटाने की पुरजोर कोशिश की गई, लेकिन छत्रपति शिवाजी ,महाराणा सांगा ,महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान जैसे कई महा […]

The post हिंदू संस्कृति को धूमिल करने की हो रही है साज़िश…? appeared first on Nationalive....

]]>
200 वर्षों से अधिक ,मुगलों ने ,100 वर्षों से अधिक अंग्रेजों ने ,भारत पर राज किया, जिसमें हिंदुस्तान के लोगों पर इतने जुल्म किए गए, जिस पर कई ग्रंथ लिखे जा सकते हैं ,जिसमें हिंदू संस्कृति को मिटाने की पुरजोर कोशिश की गई, लेकिन छत्रपति शिवाजी ,महाराणा सांगा ,महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान जैसे कई महा योद्धाओं ने मुगलों से लोहा लेकर हिंदू संस्कृति को खत्म होने से बचाया, वहीं भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद ,रानी लक्ष्मीबाई जैसे देशभक्तों ने अंग्रेजों के साथ दो-दो हाथ किए ।
आजादी के 70 साल के बाद अब एक बार फिर हिंदू संस्कृति को धूमिल एवं बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है ,अनुभव सिन्हा द्वारा आर्टिकल 15 फिल्म बनाई गई जिसमें यह दर्शाने की कोशिश की जा रही है की 70 सालों में ब्राह्मणों ने, जिसका एक रूप राजाओं के गुरु, तो दूसरा जंगलों में आश्रम बनाकर ईश्वर की तपस्या करना ,तो वही एक रूप गरीब ब्राम्हण सुदामा का भी रहा है, लेकिन इस फिल्म के माध्यम से यह दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की जा रही है कि ब्राह्मण जाति की संस्कृति एक क्रूर एवं अत्याचारी रही है ,इस फिल्म के माध्यम से आज हिंदू संस्कृति को धर्म एवं जाति के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हिंदुओं में आपस में फूट एवं एक दूसरे के प्रति दुर्भावना फैले और हिंदू संस्कृति छिन्न-भिन्न हो सके, इस फिल्म का मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों में ब्राह्मण संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है एवं राज्य शासन द्वारा फिल्म को दिखाने पर प्रतिबंध लगाया गया है ।
अभी तक तो आर्टिकल 15 फिल्म के माध्यम से ब्राह्मणों को ही अत्याचारी बताने का प्रयास हो रहा था लेकिन पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के पुत्र प्रयाग अकबर ने नेटफ्लिक्स पर लीला फिल्म का निर्माण किया इस फिल्म में पूरी हिंदू संस्कृति को ही हिंसक एवं अत्याचारी दर्शाने की कोशिश की गई है ,लीला फिल्म के माध्यम से यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि हिंदूराष्ट्र वह कल्पना है जहां गैर हिंदू को जीने का कोई हक नहीं है, जहां गैर हिंदुओं के लिए तानाशाही है और हिंदू असहिष्णु है ,दोनों ही फिल्मों का निचोड़ देखा जाए तो स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि हिंदू संस्कृति को धूमिल करने की साजिश हो रही है ,एवम दुनिया को दर्शाया जा रहा है कि हिंदू बाहुल्य भारत में हिंदू या हिंदू संस्कृति दूसरे धर्म एवं जाति के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं, इस तरह की मनगढ़ंत कहानियों पर आधारित फिल्मों का यकायक बनना यह दर्शाता है कि एक बार फिर असहिष्णुता एवं अवार्ड वापसी गैंग फिर सक्रिय दिखाई पड़ रही है, जिनका मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति को बदनाम एवं धूमिल करना है ,यह सब तब हो रहा है जब मोदी सरकार एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद ,तीन तलाक के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से निजात दिलाने के लिए तीन तलाक को खत्म करना, सरकार की प्राथमिकता ,एवम सबका साथ सबका विकास की कार्यशैली है।
हिंदू संस्कृति तो “वसुदेव कुटुंबकम” वाली संस्कृति है जिस को धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है ऐसे में सवाल ये उठता है कि हिंदुस्तान के इतिहास की कड़वी सच्चाई जिसमें औरंगजेब, बाबर ,हुमायूं ,महमूद गजनवी, मोहम्मद गोरी जैसे अनेकों मुगल शासक, जिन्होंने हिंदुस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांघी थी, क्यों कोई उस अत्याचार को दर्शाने वाली फिल्में बनाने की हिमाकत नहीं करता, क्यों हजारों कश्मीरी पंडितों की हत्या एवं पलायन की विवशता को लेकर फिल्में बनाने की जुर्रत नहीं करता ?दरअसल इस प्रकार की फिल्मों का तथ्यों से कोई लेना देना नहीं होता, बल्कि इनका मूल उद्देश्य भारत की हिंदू संस्कृति को धूमिल एवं बदनाम करना एवं भारत के लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटकर ,हिंदू संस्कृति को खत्म करना है।
ऐसे में भारत सरकार एवं सेंसर बोर्ड को चाहिए कि इस प्रकार की फिल्मों के प्रदर्शन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए एवं भविष्य में भारत को धर्म एवं जाति के आधार पर बांटने वाली फिल्मों के निर्माण पर भी प्रतिबंध लगे।

The post हिंदू संस्कृति को धूमिल करने की हो रही है साज़िश…? appeared first on Nationalive....

]]>
प्रतिनिधियों को ढाल बनाकर कौन कर रहा है?, महाकालेश्वर मंदिर में खुलेआम भ्रष्टाचार मंदिर एक्ट का खुलेआम हो रहा उल्लंघन https://nationallive.in/?p=4379 Thu, 20 Mar 2025 09:05:32 +0000 https://nationallive.in/?p=4379 प्रतिनिधियों को ढाल बनाकर कौन कर रहा है?, महाकालेश्वर मंदिर में खुलेआम भ्रष्टाचार मंदिर एक्ट का खुलेआम हो रहा उल्लंघन उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर विश्व के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है जहां लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए आते हैं लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने […]

The post प्रतिनिधियों को ढाल बनाकर कौन कर रहा है?, महाकालेश्वर मंदिर में खुलेआम भ्रष्टाचार मंदिर एक्ट का खुलेआम हो रहा उल्लंघन appeared first on Nationalive....

]]>
प्रतिनिधियों को ढाल बनाकर कौन कर रहा है?, महाकालेश्वर मंदिर में खुलेआम भ्रष्टाचार

मंदिर एक्ट का खुलेआम हो रहा उल्लंघन

उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर विश्व के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है जहां लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए आते हैं लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने और भस्म आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालु भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं और यह भ्रष्टाचार कोई और नहीं बल्कि मंदिर में ही कार्यरत पुजारी पुरोहित उनके प्रतिनिधि और मंदिर के कर्मचारी ही करते हैं, आए दिन भ्रष्टाचार के मामले उजागर होते हैं हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पुरोहित के प्रतिनिधि के द्वारा भस्म आरती में दर्शन हेतु श्रद्धालुओं से हजारों रुपए लिए गए,बावजूद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

“क्या पुजारी पुरोहित प्रतिनिधियों को ढाल बनाकर कर रहे हैं भ्रष्टाचार?”

महाकालेश्वर मंदिर में 16 पुजारी और 22 पुरोहित पूजन व्यवस्था संभालते हैं, समय के साथ-साथ पुजारी पुरोहित ने अपने अधीनस्थ कई प्रतिनिधि और सेवक रखें हैं, हालात यह हैं कि पुजारी पुरोहित प्रतिनिधि और सेवक के भेष में अनगिनत लोग धोती और दुपट्टा डालकर मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश कर रहे हैं, कई बार तो पुजारी पुरोहित और प्रतिनिधियों के भेष में यजमान भी धोती लपेटकर गर्भ ग्रह में प्रवेश करते हुए केमरे में कैद हुए हैं।
महाकालेश्वर मंदिर में पुरोहित और पुजारी को महाकाल मंदिर प्रशासन की ओर से भस्म आरती के कोटे का निर्धारण किया गया है जिसके चलते पुरोहित और पुजारी भस्म आरती में प्रतिदिन अपने जजमानों को भस्म आरती में प्रवेश हेतु रजिस्टर्ड करवाते हैं और यहीं से भ्रष्टाचार का सिलसिला शुरू होता है भस्म आरती में प्रवेश करने के नाम पर श्रद्धालुओं से हजारों रुपए वसूले जाते हैं और कई बार जरूरत से ज्यादा लोगों से पैसा लेकर जब भस्म आरती में प्रवेश नहीं मिल पाता है तब भ्रष्टाचार का मामला श्रद्धालुओं के द्वारा उजागर होता है लेकिन ऐसे मामलों में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित सीधे-सीधे अपने आप को बचा ले जाते हैं और सिर्फ प्रतिनिधियों और सेवकों कि भ्रष्टाचार में संलिपतता पाई जाती है, पुजारी और पुरोहितों तक भ्रष्टाचार की आंच इसलिए भी नहीं पहुंच पाती है क्योंकि जब भी कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है तो मंदिर समिति एवं मंदिर प्रशासन इसकी जांच करता है और महाकालेश्वर मंदिर समिति में मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित भी सदस्य होते हैं ऐसे में मामले को कुछ दिनों बाद रफा दफा कर दिया जाता है , और किसी मामले में अगर कोई प्रतिनिधि या सेवक दोषी पाया जाता है तो उसे पुजारी एवं पुरोहित के द्वारा हटा दिया जाता है और उनकी जगह दूसरे प्रतिनिधि और सेवक की नियुक्ति हो जाती है और भ्रष्टाचार का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है।

हाल ही में एक भ्रष्टाचार का एक मामला उजागर हुआ जिसमें भ्रष्टाचार से पीड़ित श्रद्धालु के अनुसार महाकाल मंदिर के पुजारी बबलू गुरू एवं प्रदीप गुरु के सेवक राजू उर्फ दुग्गर ओर दीपक वैष्णव, भस्म आरती परमिशन के लिए ग्राहक तलाश करता था और पुजारी के माध्यम से परमिशन कराता था, ग्राहक से मिले रुपयों का समान रूप से बंटवारा होता था , विद्या भूमकर ने महाकाल थाने में उक्त लोगों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था, इसकी शिकायत मंदिर समिति को भी की गई थी,मंदिर समिति के पत्र पर पुलिस ने दीपक वैष्णव और राजू उर्फ दुग्गर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, महाकालेश्वर मंदिर के अधिकारियों और महाकाल थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि जब भस्म आरती में प्रवेश करने के लिए पुजारी के प्रतिनिधि एवं सेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला पंजीबद हुआ है लेकिन भस्म आरती की परमिशन जिन पुजारी और पुरोहित के कोटे से आबंटित हुई वह दोषी कैसे नहीं है?सूत्रों से जानकारी यह भी है कि मामले से संबंधित पुजारी पुरोहित महाकालेश्वर मंदिर समिति के सदस्य भी हैं ऐसे में जांच की आंच वहां तक पहुंचती है या नहीं यह वक्त ही बताएगा, या यह भी हमेशा की तरह संभव है कि जांच कि आंच को वहां तक पहुंचने के पहले ही उसमें पानी डालकर बुझा दिया जाए, लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि प्रायोगिक रूप से यह संभव नहीं है कि पुजारी का प्रतिनिधि दोषी है लेकिन पुजारी दोषी नहीं ।

“पुजारी पुरोहित और उनके प्रतिनिधियों के मंदिर में प्रवेश हेतु फेस रीडिंग प्रवेश प्रणाली लागू हो”

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में अनैतिक प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन को पुजारी पुरोहित एवं उनके प्रतिनिधियों का प्रवेश फेस रीडिंग प्रवेश प्रणाली के आधार पर किया जाना चाहिए ताकि अन्य लोगों का प्रवेश इस प्रणाली के माध्यम से रोका जा सके पुजारी पुरोहित और उनके प्रतिनिधियों के बारकोड वाले आईडी कार्ड मंदिर प्रशासन बनाकर उस प्रणाली से मंदिर में उनका प्रवेश निर्धारित करता है तब मंदिर के गर्भ ग्रह में अनैतिक प्रवेश और इससे जुड़े भ्रष्टाचार पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है।

“महाकाल मंदिर एक्ट में भस्म आरती कोटे संबंधी कोई नियम नहीं है फिर यह भस्म आरती कोटा निर्धारण किसने किया ?, इसका आधार क्या है?

महाकालेश्वर मंदिर एक्ट का महाकालेश्वर मंदिर समिति और मंदिर प्रशासन के द्वारा खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि महाकालेश्वर मंदिर एक्ट में कहीं भी भस्म आरती में कोटा निर्धारित करके इसका आवंटन किया जाने का नियम नहीं है, वर्तमान में महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के लिए अलग-अलग कई प्रकार के मनघड़ंत कोटे निर्धारित किए गए हैं जिसमें महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पुरोहित के कोटे, राजनीति के दलों के भस्म आरती कोटे, शासकीय प्रोटोकॉल कोटे, वीआईपी और वि वीआईपी कोटे, महाकालेश्वर मंदिर समिति सदस्य एवं मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के कोटे आदि निर्धारित किए गए हैं और यह सब कोटा प्रथा भ्रष्टाचार का मूल कारण है ऐसे में आम श्रद्धालु की पहुंच भस्म आरती तक नहीहो पाती है और कहीं ना कहीं आम श्रद्धालु भस्म आरती से वंचित रह जाता है और इन्हीं सब कारण से बाहर से आने वाले श्रद्धालु भस्म आरती में प्रवेश के लिए दलालों के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं और उनको हजारों रुपए की चपत लग जाती है, जबकि वास्तविक में महाकालेश्वर मंदिर एक्ट के अनुसार कोटा प्रथा बंद करके सभी आम श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती में प्रवेश निशुल्क रूप से किया जाना चाहिए ताकि भस्म आरती के नाम पर भ्रष्टाचार पूर्णतः समाप्त हो सके।
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था में सशुल्क व्यवस्था के चलते भी आम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन व्यवस्था में भेदभाव उत्पन्न होता है और आम श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कई फीट दूर से शीशे में से दर्शन कर पता है और पैसा देकर दर्शन करने वाले श्रद्धालु नंदीहाल ,गणेश हाल कार्तिक मंडप से दर्शन करते हैं ऐसे में सशुल्क प्रोटोकॉल व्यवस्था भी समाप्त की जानी चाहिए इसकी मांग भी कई साधु संतों के द्वारा की गई है, साधु संतों के द्वारा यह भी कहा गया है कि बाकी सभी धर्म या संप्रदाय के धर्म स्थलों पर शुल्क देकर दर्शन व्यवस्था कहीं नहीं है तब ऐसे में सनातन धर्म के धर्म स्थलों पर शुल्क देकर सनातन धर्म के अनुयायियों को अपने ही इष्ट देव के दर्शन करने का शुल्क क्यों देने पर बाध्य किया जा रहा है।
बहर हाल महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में प्रवेश के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है और कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार करने वाली बड़ी मछली हमेशा बचकर निकल जाती है और छोटी मछलियों का उपयोग कांटे में दाना लगाने के रूप में उपयोग किया जाता है लेकिन महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन भस्म आरती कोटा प्रथा को समाप्त करता है और हर आम आदमी के लिए भस्म आरती में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू करता है तब ही महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन हेतु भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है।

The post प्रतिनिधियों को ढाल बनाकर कौन कर रहा है?, महाकालेश्वर मंदिर में खुलेआम भ्रष्टाचार मंदिर एक्ट का खुलेआम हो रहा उल्लंघन appeared first on Nationalive....

]]>
आईएसएम एजुटेक के एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने एफएमजीई एग्जाम में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एफएमजीई में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया https://nationallive.in/?p=4346 Sun, 23 Feb 2025 18:21:03 +0000 https://nationallive.in/?p=4346 आईएसएम एजुटेक के एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने एफएमजीई एग्जाम में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एफएमजीई में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया उज्जैन। इंडिया से बाहर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को भेजने वाली संस्था आईएसएम एजुटेक, जिनके स्टूडेंट ने भारत में आकर देने वाली एग्जाम एफएमजीई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रविवार को उज्जैन में आईएसएम […]

The post आईएसएम एजुटेक के एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने एफएमजीई एग्जाम में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एफएमजीई में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया appeared first on Nationalive....

]]>
आईएसएम एजुटेक के एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने एफएमजीई एग्जाम में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
एफएमजीई में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

उज्जैन। इंडिया से बाहर एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को भेजने वाली संस्था आईएसएम एजुटेक, जिनके स्टूडेंट ने भारत में आकर देने वाली एग्जाम एफएमजीई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। रविवार को उज्जैन में आईएसएम एजुटेक का एक सेमिनार आयोजित हुआ जिसमें इंडिया से बाहर किर्गिस्तान, रशीया जॉर्जिया, कजाकिस्तान आदि देश में एमबीबीएस करने के लिए भेजने वाली संस्था आईएसएम एजुटेक के एफएमजीई में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आईएसएम एजुटेक के मध्य प्रदेश के एग्जीक्यूटिव डॉ एच एम खान ने बताया कि भारत में गुड़गांव में स्थित आईएसएम एजुटेक संस्था जो की दुनिया के कई देशों मैं एमबीबीएस के लिए छात्र-छात्राओं को भेजती है, किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में स्थित आईएचएसएम के छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस कोर्स कंप्लीट करने के बाद भारत में आकर देने वाली एग्जाम एफएमजीई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
डॉ फनी भूषण पौटू फाउंडर चेयरमेन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर आईएसएम एजुकेट मेड एज्यू केयर ने एफएमजीई में उत्तीर्ण हुए आईएसएम एजूटेक के 100 से अधिक स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।
डॉ जी भानु प्रकाश, सीईओ प्रोसियम प्रायवेट लिमिटेड ने बताया कि आईएसएम एजूटेक के स्टूडेंट को एफएमजीई एग्जाम की तैयारी एमबीबीएस कोर्स करने के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी के माध्यम से कराई जाती है जिसके चलते स्टूडेंट को भारत में आकर एफएमजीई की परीक्षा में उत्तीर्ण होने में आसानी हो जाती है।
इस सेमिनार में मध्यप्रदेश के आईएसएम एजुटेक के एग्जीक्यूटिव डॉ एच एम खान सहित संस्था के कई सदस्य एवं छात्र-छात्राओं के पालक मौजूद थे।

The post आईएसएम एजुटेक के एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने एफएमजीई एग्जाम में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एफएमजीई में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया appeared first on Nationalive....

]]>
जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि ,मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे ,  स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवम मुख्यमंत्री  डॉ यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की https://nationallive.in/?p=4333 Sun, 08 Sep 2024 18:45:52 +0000 https://nationallive.in/?p=4333 जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि ,मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे , स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवम मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की उज्जैन: रविवार, सितम्बर 8, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित निवास पर शनिवार को कथावाचक श्री प्रदीप मिश्र, जूना […]

The post जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि ,मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे ,  स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवम मुख्यमंत्री  डॉ यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की appeared first on Nationalive....

]]>

जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि ,मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे , स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवम मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

उज्जैन: रविवार, सितम्बर 8,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित निवास पर शनिवार को कथावाचक श्री प्रदीप मिश्र, जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि जी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री से भेंट की।

The post जूना अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरि ,मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवास पहुंचे ,  स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवम मुख्यमंत्री  डॉ यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की appeared first on Nationalive....

]]>
संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि” “संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी” “महादेव के अंशावतार थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत हरि गिरी” “ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिक्षाओं और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही जीवन का उद्देश्य-केको आइकावा” https://nationallive.in/?p=4326 Sat, 07 Sep 2024 08:34:19 +0000 https://nationallive.in/?p=4326 “संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि” “संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी” “महादेव के अंशावतार थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत हरि गिरी” “ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिक्षाओं और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही जीवन का उद्देश्य-केको आइकावा” हरिद्वार, 6 सितम्बर मनोज उपाध्याय! सभी तेरह अखाड़ों […]

The post संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि” “संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी” “महादेव के अंशावतार थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत हरि गिरी” “ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिक्षाओं और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही जीवन का उद्देश्य-केको आइकावा” appeared first on Nationalive....

]]>

संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि”
“संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी”

“महादेव के अंशावतार थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत हरि गिरी”

“ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिक्षाओं और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही जीवन का उद्देश्य-केको आइकावा”

हरिद्वार, 6 सितम्बर मनोज उपाध्याय! सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने जूना अखाड़े के ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में पायलट बाबा की मुख्य शिष्या एवं आश्रम की अध्यक्ष महामंडलेश्वर केको आइकावा (योगमाता कैवल्यानंद) महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा संत समाज की दिव्य विभूति थे। उन्होंने पूरे विश्व में सनानत धर्म का डंका बजाया। उनकी शिक्षाओं से प्रभावित होकर सौ से अधिक देशों के लोगों ने सनातन धर्म को अंगीकार किया। ब्रह्मलीन पायलट बाबा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि महादेव के अंशावतार ब्रह्मलीन पायलट बाबा विद्वान संत थे। सन्यास दीक्षा लेने से पहले वायुसेना में विंग कमांडर के पद पर रहते हुए उन्होंने देश सेवा में योगदान दिया। धर्म सेवा और देश सेवा में ब्रह्मलीन पायलट बाबा का योगदान सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। श्रीमहंत हरिगिरी ने कहा कि जूना अखाड़े और संत समाज को पूरा विश्वास है कि ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या और आश्रम की अध्यक्ष महामंडलेश्वर केको आइकावा, महामंत्री महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरी व महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा गिरी अपने गुरूदेव की सेवा परंपरा को विस्तार देंगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन पायलट बाबा त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति तथा संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनकी शिक्षाएं हमेशा शिष्यों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी ने कहा कि ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा ने समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में अहम योगदान दिया और समस्त संत समाज को एकता के सूत्र में बांधा। जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी, श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि योग व धर्म संस्कृति के विलक्षण विद्वान ब्रह्मलीन पायलट बाबा के जीवन आदर्श से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि संत महापुरूष केवल शरीर त्यागते हैं। उनकी शिक्षाएं सदैव समाज मार्गदर्शन करती हैं। पायलट बाबा की प्रमुख शिष्या व आश्रम की अध्यक्ष केको आईकावा, महामंत्री साध्वी चेतनानंद गिरी व महामंत्री साध्वी श्रद्धा गिरी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त किया। आश्रम की अध्यक्ष केको आइकावा (योगमाता कैवल्यानंद) ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन पायलट बाबा का सानिध्य प्राप्त हुआ। गुरूदेव की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनकी योग शिक्षाओं और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी, स्वामी मुक्तानंद, स्वामी प्रेमानंद, महंत महेश्वरपुरी, महंत महाकाल गिरी एवं महंत शैलेंद्र गिरी ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, स्वामी हरिचेतनानंद गिरी, महंत बलवीर गिरी, महंत ईश्वर दास, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी यतिंद्रानंद गिरी, स्वामी गर्व गिरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, श्रीमहंत सत्य गिरी, स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती, महंत जसविंदर सिंह, स्वामी मुक्तानंद, श्रीमहंत साधनानंद, महंत राघवेंद्र दास, महंत विष्णुदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी प्रेमानंद सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष व हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

The post संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि” “संत समाज की दिव्य विभूति थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी” “महादेव के अंशावतार थे ब्रह्मलीन पायलट बाबा-श्रीमहंत हरि गिरी” “ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिक्षाओं और आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही जीवन का उद्देश्य-केको आइकावा” appeared first on Nationalive....

]]>
पुष्पा चौहान का टिकिट फाइनल हुआ तो हो सकती है भाजपा की एतिहासिक जीत लगातार राजनीतिक सक्रियता और हर समाज में पैठ हो सकती है सबसे बड़ी ताकत https://nationallive.in/?p=4302 Mon, 04 Mar 2024 08:08:21 +0000 https://nationallive.in/?p=4302 पुष्पा चौहान का टिकिट फाइनल हुआ तो हो सकती है भाजपा की एतिहासिक जीत लगातार राजनीतिक सक्रियता और हर समाज में पैठ हो सकती है सबसे बड़ी ताकत उज्जैन, पुष्पा चौहान सिर्फ उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे म.प्र. की राजनीति में चिरपरिचित चेहरा और जाना पहचाना नाम है। लम्बे समय से आप राजनीतिक रूप से […]

The post पुष्पा चौहान का टिकिट फाइनल हुआ तो हो सकती है भाजपा की एतिहासिक जीत लगातार राजनीतिक सक्रियता और हर समाज में पैठ हो सकती है सबसे बड़ी ताकत appeared first on Nationalive....

]]>
पुष्पा चौहान का टिकिट फाइनल हुआ तो हो सकती है भाजपा की एतिहासिक जीत

लगातार राजनीतिक सक्रियता और हर समाज में पैठ हो सकती है सबसे बड़ी ताकत

उज्जैन, पुष्पा चौहान सिर्फ उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे म.प्र. की राजनीति में चिरपरिचित चेहरा और जाना पहचाना नाम है। लम्बे समय से आप राजनीतिक रूप से तो सक्रिय हैं ही साथ ही साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी आप लगातार सक्रिय हैं।

“लोकसभा चुनावों में भाजपा से उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से आपका नाम मजबूत दावेदार के रूप में “

लोकसभा चुनावों में भाजपा से उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से आपका नाम मजबूत दावेदार के रूप में चल रहा है। अगर आपको लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया तो निश्चित ही श्रीमती चैहान भाजपा के लिये उज्जैन सीट से जीत का नया इतिहास रचेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लम्बा राजनीतिक अनुभव और जन-जन तक आपकी पहुंच हर सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता और सक्रियता जैसे कारण श्रीमती चौहान को एतिहासिक वियजयश्री दिला सकते हैं।

वर्तमान में श्रीमती चौहान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं साथ ही साथ कई गैर राजनीतिक पदों पर भी आप सक्रियता से लम्बे समय से अपनी भूमिका निभाती आ रही हैं। वर्ष 1994 से 2000 तक जनपद पंचायत अध्यक्ष में रूप में आपने अपनी भूमिका का निर्वहन सफलतापूर्वक किया। सिर्फ इतना ही नहीं आप लगातार तीन मर्तबा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं, इसके अलावा संगनात्मक रूप से भी आपकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिये भी आप समय-समय पर मैदानी स्तर पर संघर्ष और नेतृत्व कर चुकी हैं।

“हर समाज में लोकप्रिय”

वैसे तो पुष्पा चैहान बलाई समााज से आती हैं लेकिन सम्पूर्ण जिले के समस्त धर्मों और समाज के लोगों से आपका जीवंत सम्पर्क है। आप हर वर्ग और हर समाज के पर्वों पर सभी के साथ उनकी खुशियों में शरीक होती हैं। संगठन में भी हर आम कार्यकर्ता से आपका सीधा और जीवंत संबंध है यही कारण है कि आप सभी के हर सुख-दुख में शामिल रहती हैं। आपके द्वारा अन्य समाज के लोगों के हर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी शिरकत हमेशा ही की जाती रही है। गौरतलब है कि आपको बलाई समाज की प्रथम महिला उम्मीदवार होने का भी गौरव हासिल है। पूरे संसदीय क्षेत्र में बलाई समाज के मतदाता बहुत अधिक संख्या (अनुमानित चार लाख से अधिक) में है। यदि भाजपा आपको लोकसभा प्रत्याशी बनाती है तो सामाजिक समीकरण का अच्छा फायदा भाजपा को मिल सकता है।

“सबसे बड़ी जीत का अनुमान”

बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब कयास लगाये जा रहे हैं कि म.प्र. में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार विकास पथ पर प्रदेश को ले जा रहे हैं जिसका सीधा फायदा भाजपा को लोकसभा चुनावों में होने की संभावना है। वहीं कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर जातिगत समीकरण को साधते हुए अगर तेजतर्रार नेत्री पुष्पा चैहान को प्रत्याशी बनाया गया तो उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी।

The post पुष्पा चौहान का टिकिट फाइनल हुआ तो हो सकती है भाजपा की एतिहासिक जीत लगातार राजनीतिक सक्रियता और हर समाज में पैठ हो सकती है सबसे बड़ी ताकत appeared first on Nationalive....

]]>